केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ शुक्रवार को मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की। इस मुलाकात में औद्योगिक पार्क विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

पीयूष गोयल ने पोस्ट कर दी यह जानकारी

इस संबंध में पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, “हमारी चर्चाओं ने भविष्य की वृद्धि के लिए मजबूत आधार और विशाल संभावनाओं के साथ भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।”  इसके जवाब में सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग ने कहा कि दोनों देशों ने आर्थिक साझेदारी को गहरा करने के लिए औद्योगिक पार्कों से लेकर AI तक कई क्षेत्रों में विचार-विमर्श किया।

सिंगापुर एयरलाइंस इंजीनियरिंग कंपनी के सीईओ से भी की मुलाकात

इसके अलावा, पीयूष गोयल ने सिंगापुर एयरलाइंस इंजीनियरिंग कंपनी (SIAEC) के सीईओ चिन याओ सेंग से मुलाकात कर एविएशन मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहाल (MRO) क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने इसे लेकर भी X पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा “भारत के बढ़ते एयरोस्पेस इकोसिस्टम को बढ़ावा देने और वैश्विक कनेक्टिविटी को सशक्त करने के लिए नवाचार, कौशल विकास और निवेश के नए अवसरों की खोज की गई।”

भारत की विकास यात्रा को रणनीतिक सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ाने” का बताया अवसर

पीयूष गोयल ने कैपिटलैंड इन्वेस्टमेंट के ग्रुप सीईओ ली ची कुन और वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक मनोहर खीतानी से भी मुलाकात की। इस दौरान लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में सतत शहरी विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर चर्चा हुई। पीयूष गोयल ने इसे “भारत की विकास यात्रा को रणनीतिक सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ाने” का अवसर बताया।

याद हो, पिछले महीने सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग ने नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। इस दौरान तीसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के परिणामों और क्रॉस-बॉर्डर डेटा प्रवाह व पूंजी बाजार में सहयोग पर चर्चा हुई थी।

सिंगापुर और भारत के लिए अपने वित्तीय और डिजिटल संबंधों को और मजबूत करने की व्यापक संभावना

वोंग ने X पर लिखा, “सिंगापुर और भारत के लिए अपने वित्तीय और डिजिटल संबंधों को और मजबूत करने की व्यापक संभावनाएं हैं।” लॉरेंस वोंग का यह दौरा भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुआ, जो दोनों देशों के बीच साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...