भारत विकास की राह पर आगे बढ़ने को तैयार: केंद्रीय वित्त मंत्री

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत विकास की राह पर आगे बढ़ने को तैयार है। वर्तमान में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अनुमान लगाया है कि यह 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।
 
आगामी 5 वर्षों में वैश्विक विकास में भारत के योगदान में वृद्धि होने का अनुमान

वित्त मंत्री सीतारमण ने आगे कहा कि अगले पांच वर्षों में वैश्विक विकास में भारत के योगदान में 200 आधार अंकों की वृद्धि होने का अनुमान है। 

वित्त मंत्री ने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में ‘भारत में निवेश के अवसरों पर गोलमेज सम्मेलन’ को किया संबोधित 

वित्त मंत्रालय के मंगलवार को एक्‍स पर जारी बयान के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में ‘भारत में निवेश के अवसरों पर गोलमेज सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में भारत में उद्यमों के लिए व्यापार करने में आसानी के मापदंडों में सुधार और विनियामक और अनुपालन बोझ को कम करने को नई दिल्ली की नीति की आधारशिला बताया।

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में व्यापार करने वाली 11 भारतीय कंपनियों से हुईं अवगत

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की मेजबानी न्यूयॉर्क में दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजार में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज लिन मार्टिन अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थल का दौरा किया और प्रतिष्ठित ब्लू जैकेट पहने एक फ्लोर ऑपरेटर से बातचीत की, जिसने उन्हें न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में व्यापार के पहलुओं से अवगत कराया और शेयर बाजार में व्यापार करने वाली 11 भारतीय कंपनियों को भी दिखाया। वित्त मंत्री ने इसके लिए लिन मार्टिन और उनकी टीम को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के दौरे के लिए धन्यवाद दिया। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...