केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑस्ट्रिया के संघीय वित्त मंत्री से की मुलाकात

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वियना में ऑस्ट्रिया के संघीय वित्त मंत्री मार्कस मार्टरबाउर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अहम मुद्दों पर बातचीत की। वित्‍त मंत्री ने मार्टरबाउर को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

भारतीय अर्थव्यवस्था, प्रमुख सुधारों और नीतिगत उपायों के प्रमुख पहलुओं को किया साझा

वित्त मंत्रालय ने एक्स पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि ऑस्ट्रिया के संघीय वित्त मंत्री मार्कस मार्टरबाउर ने इस मुलाकात के दौरान ऑस्ट्रिया और भारत को साझा मूल्यों वाले स्वाभाविक सहयोगी बताया। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था, प्रमुख सुधारों और नीतिगत उपायों के प्रमुख पहलुओं को साझा किया।

फिनटेक में निवेश और व्यापार सहयोग के अवसरों को भी किया रेखांकित

मंत्रालय के मुताबिक वित्त मंत्री ने ई-मोबिलिटी और सेमीकंडक्टर के क्षेत्रों में राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) के माध्यम से और दोनों पक्षों की स्टार्टअप कंपनियों के बीच विशेष रूप से फिनटेक में निवेश और व्यापार सहयोग के अवसरों को रेखांकित किया।

सहयोग के लिए क्षेत्रीय अवसरों का पता लगाने के लिए भारत आने के लिए किया आमंत्रित

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मार्टरबाउर को सहयोग के लिए क्षेत्रीय अवसरों का पता लगाने और एक-दूसरे के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आने के लिए आमंत्रित किया।

वित्त मंत्री आठ अप्रैल से 13 अप्रैल तक ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण आठ अप्रैल से 13 अप्रैल, 2025 तक ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। 

RELATED ARTICLES

39 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...