केंद्रीय वित्त मंत्री आज पेश करेंगी बजट, पीएम मोदी ने कहा-यह विकसित भारत के सपने की रखेगा आधारशिला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मंगलवार को संसद में लगातार अपना सातवां बजट पेश करेंगी। यह बजट 2047 तक विकसित भारत की रूपरेखा तैयार करेगा। 

सुबह 11 बजे मोदी 3.0 का पहला केंद्रीय बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे मोदी 3.0 का पहला केंद्रीय बजट पेश करेंगी। सुबह नौ बजे बजट बनाने वाली मंत्रालय की टीम के साथ वित्त मंत्री का फोटो सेशन होगा। इसके बाद सीतारमण बजट पेश करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगी। 

इस बजट से देश के मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा उम्मीदें

इस बजट से देश के मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। ऐसे संकेत हैं कि वित्त मंत्री सीतारमण सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए कदमों की घोषणा कर सकती हैं। 

बजट की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने कहा- “यह अमृत काल का महत्वपूर्ण बजट”

ज्ञात हो, बजट की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह अमृत काल का महत्वपूर्ण बजट है। हमारे पास जो पांच साल हैं, यह बजट उस यात्रा की दिशा तय करेगा। साथ ही 2047 में विकसित भारत के सपने को पूरा करने की नींव रखेगा। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BRICS Business Council

ब्रिक्स व्यापारिक संस्थाओं ने महिला उद्यमिता और निवेश सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया

ब्रिक्स की दो प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं, ब्रिक्स वीमेन बिजनेस अलायंस (डब्ल्यूबीए) और ब्रिक्स ब...

2 hours ago | BRICS Summit

ब्रिक्स सम्मेलन के समापन पर प्रधानमंत्री मोदी बोले-‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ साझा विजन को देगा नई दिशा

नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। समापन सत्र को संबोधित...