संसद का बजट सत्र आज शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा और राज्यसभा दोनों के संक्षिप्त सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। 

आर्थिक सर्वेक्षण की प्रस्तुति संसद में बजट सत्र की आधिकारिक शुरुआत

आर्थिक सर्वेक्षण की प्रस्तुति संसद में बजट सत्र की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि आर्थिक सर्वेक्षण देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति और भविष्य के दृष्टिकोण की एक व्यापक समीक्षा है। इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार के मार्गदर्शन में आर्थिक मामलों के विभाग के आर्थिक प्रभाग द्वारा तैयार किया जाता है। 

1 फरवरी को वित्त मंत्री केंद्रीय बजट करेंगी पेश 

वित्त मंत्री सीतारमण कल शनिवार, 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। लोकसभा और राज्यसभा सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। वहीं वित्त विधेयक 2025, वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024, आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025, बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 और रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024 समेत 16 विधेयक इस सत्र में चर्चा और पारित करने के लिए पेश किए जाएंगे। बजट सत्र का पहला चरण आज शुक्रवार 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा जबकि सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। 

RELATED ARTICLES

2 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

36 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...