केंद्रीय वित्त मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्‍ली में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) की समीक्षा बैठक की। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पीएसबी प्रमुखों के साथ वित्त मंत्रालय के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

वित्त मंत्रालय ने एक्‍स पोस्ट पर जारी एक बयान में दी यह जानकारी 

वित्त मंत्रालय ने एक्‍स पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन की विभिन्न मापदंडों पर समीक्षा की गई। 

बैठक में यह सभी हुए शामिल  

मंत्रालय के मुताबिक बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव डॉ. विवेक जोशी के साथ-साथ नए सचिव एम. नागराजू के अलावा वित्तीय सेवा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

2 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...