केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शुरू से ही एसटी, एससी और ओबीसी आरक्षण की समर्थक है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हमेशा इसके संरक्षक के रूप में भूमिका निभाएगी। आगे जोड़ते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण का कभी भी समर्थन नहीं करती। उन्होंने यह बात आज मंगलवार को गुवाहाटी स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय (अटल बिहारी वाजपेयी भवन) में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता आदि मौजूद रहे। 

इस मामले में कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप 

वहीं केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण में किसी एक राजनीतिक दल ने अगर डाका डाला है तो वो कांग्रेस पार्टी ने डाला है। सबसे पहले संयुक्त आंध्र प्रदेश में मुसलमानों को आरक्षण दिया। उसके कारण ओबीसी का आरक्षण कटा। उसके बाद में कर्नाटक में रातों-रात कोई सर्वे किए बगैर और पिछड़ापन तय किए बगैर सारे मुसलमानों को ओबीसी कैटेगरी में डालकर उनके लिए 4 प्रतिशत का कोटा रिजर्व कर दिया। इससे भी पिछड़ा वर्ग का रिजर्वेशन कटा है। 

धर्म के आधार पर लादे गए आरक्षण को समाप्त कर एससी, एसटी और ओबीसी को न्याय दिलाने का करेंगे काम 

उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से मानती है कि धर्म के आधार पर आरक्षण गैर संवैधानिक है और जब भी इन राज्यों में हमारे पास अधिकार आएगा हम ये धर्म के आधार पर लादे गए आरक्षण को समाप्त कर एससी, एसटी और ओबीसी को न्याय दिलाने का काम करेंगे।

400 पार के लक्ष्य के हम करीब पहुंच गए हैं, निश्चित ही 400 पार करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 400 पार के लक्ष्य के हम करीब पहुंच गए हैं। निश्चित ही 400 पार करेंगे। यह हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध फर्जी वीडियो जारी किया गया था। यह अब दूध का दूध, पानी का पानी हो गया है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और नेता इस मामले में आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे हैं।

भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि असम में कम से कम लोकसभा की 12 सीटें जीतेंगे। इसके अलावा एक या दो और सीटों की वृद्धि की संभावना है। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। शाह ने अन्य कई मुद्दों पर खुलकर बातें रखीं। 

RELATED ARTICLES

53 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...