21/04/25 | 3:17 pm

Print

नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है : केंद्रीय गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान में एक करोड़ के इनामी सहित आठ माओवादियों को ढेर किए जाने पर सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है। 

झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए

इस संबंध में गृह मंत्री कार्यालय (एचएमओ) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि “नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है। आज सुरक्षा बलों को नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रहे अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली। झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए, जिनमें एक शीर्ष स्तर का नक्सली नेता विवेक, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था, और दो अन्य कुख्यात नक्सली शामिल हैं। अभियान जारी है। हमारे सुरक्षा बलों की सराहना करें।”

https://x.com/HMOIndia/status/1914220751135142245

विशेष संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता  

उल्लेखनीय है कि झारखंड के बोकारो जिले के लुगु पहाड़ क्षेत्र में 209 कोबरा बटालियन, बोकारो पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के एक विशेष संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में मारे गए आठ नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से तीन की शिनाख्त हो चुकी है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में केंद्रीय कमेटी सदस्य एक करोड़ का इनामी विवेक उर्फ प्रयाग मांझी, स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अरविंद यादव और जोनल कमेटी मेंबर 10 लाख का इनामी साहब राम मांझी है। घटनास्थल से चार इंसास राइफल, एक एसएलआर और एक रिवॉल्वर बरामद की गई है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...