केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पत्नी सोनल शाह के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत यहां अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
अमित शाह ने इसे देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाला जन-अभियान कहा
अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है।
https://x.com/AmitShah/status/1955483764878086651
140 करोड़ देशवासी संकल्पित
यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं।


