केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 02 मई को बरेली, बदायूं और सीतापुर में करेंगे जनसभाएं

भाजपा नेता और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को बरेली, बदायूं और सीतापुर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 02 मई को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान, बरेली में, दोपहर 02:15 बजे इस्लामिया इण्टर कॉलेज मैदान, बदायूं में और दोपहर 04:00 बजे लहरपुर, सीतापुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार (2 मई) को गुजरात में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा एक्स हैंडल के अनुसार पीएम मोदी सुबह 11 बजे आणंद में, दोपहर 1 बजे सुरेन्द्रनगर में, सवा तीन बजे जूनागढ़ में और सवा पांच बजे जामनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...