केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- ‘मोदी सरकार गरीबों के सशक्तिकरण को समर्पित’ 

केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के मौके पर मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्र की उपलब्धियों की लंबी सूची पेश की। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में केंद्र सरकार ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और उद्योग के अनुकूल माहौल तैयार करने के मामले में ऐतिहासिक प्रगति की है।

मोदी सरकार ने देश को भ्रष्टाचार से मुक्त और पारदर्शिता से युक्त शासन देने का काम किया

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को भ्रष्टाचार से मुक्त और पारदर्शिता से युक्त शासन देने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि यह सरकार सुशासन का आदर्श उदाहरण बन चुकी है और देशभर में इसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

ममता सरकार पर तीखा हमला भूपेंद्र यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की नीतियों ने बंगाल में कुप्रशासन का माहौल खड़ा कर दिया है। मंत्री ने कहा कि राज्य में हर दिन हिंसा की घटनाएं हो रही हैं और इसमें राज्य सरकार की मौन स्वीकृति शामिल है।

भाजपा ने पेश किया 11 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड 

पश्चिम बंगाल भाजपा की ओर से आयोजित इस पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियों का ब्यौरा साझा किया गया। इसमें खासतौर पर उन क्षेत्रों का ज़िक्र किया गया जहां मोदी सरकार ने निर्णायक भूमिका निभाई है- चाहे वह पर्यावरण संरक्षण हो या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, चाहे वह डिजिटल इंडिया हो या गरीबों को सशक्त बनाने की योजनाएं।

RELATED ARTICLES

22/05/26 | 2:01 pm | biodiversity conservation

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस : प्रकृति और मानव जीवन के संतुलन का संदेश

हर वर्ष 22 मई को दुनिया भर में “अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस” (International Day for Biological Diversity) मनाया जाता है।...