प्रतिक्रिया | Wednesday, January 15, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ग्रेटर नोएडा में 8 जनवरी को करेंगे इंडसफूड का उद्घाटन

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान 8 जनवरी 2025 को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट में इंडसफूड 2025 के 8वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इसे ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) द्वारा वाणिज्य मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस साल इंडसफूड का थीम “फार्म-टू-फोर्क” (खेत से खाने की मेज तक) रखा गया है।

इस इंडसफूड में 30 देशों के 2,300 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे जो 1,20,000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में 7,500 अंतरराष्ट्रीय खरीदार और 15,000 भारतीय व्यापारी भाग लेंगे, जो नेटवर्किंग, व्यापार विस्तार और ज्ञानवर्धन के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा।

इस दौरान इंडसफूड के अलावा दो और प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी। इंडसफूड मैन्युफैक्चरिंग और इंडसफूड एग्रीटेक, जो 9 से 11 जनवरी 2025 तक यशोभूमि, द्वारका, नई दिल्ली में होंगी। ये आयोजन खाद्य प्रसंस्करण तकनीक, पैकेजिंग, कृषि नवाचार, डेयरी और मत्स्य पालन तकनीक पर केंद्रित होंगी। इन तीनों इवेंट का उद्देश्य कृषि से लेकर खाने की मेज तक की पूरी श्रृंखला को एकजुट करना और खाद्य एवं पेय क्षेत्र में नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देना है।

इंडसफूड 2025 का एक खास आकर्षण एशिया प्रेसिडेंट्स फोरम होगा जो पहली बार भारत में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित आयोजन भारतीय फेडरेशन ऑफ कुकरी एसोसिएशन (IFCA) के साथ साझेदारी में होगा, जिसमें एशिया के 30 से अधिक राष्ट्रीय शेफ संघों के अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, शो में 35 अंतरराष्ट्रीय शेफ, 100 भारतीय प्रतिनिधि और 100 से अधिक देशों के खरीदार भी भाग लेंगे। यह आयोजन भारतीय खाद्य कंपनियों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचने का बेहतरीन मौका देगा।

टीपीसीआई के अध्यक्ष मोहित सिंगला ने बताया कि इंडसफूड 2025 किसानों, तकनीकी प्रदाताओं और वैश्विक बाजारों के बीच पुल का काम करेगा। उन्होंने कहा, “यह आयोजन न केवल व्यापार के अवसर बढ़ाएगा, बल्कि किसानों की आय भी बढ़ाएगा क्योंकि यह उन्हें बेहतर बाजार और मूल्यवर्धन के अवसर प्रदान करेगा।

आगंतुकों: 14898624
आखरी अपडेट: 15th Jan 2025