11/12/24 | 9:21 pm

Print

बौमा कोनेक्सपो इंडिया का केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा- 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का अहम योगदान

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में ‘बौमा कोनेक्सपो इंडिया’ का बुधवार का भव्य उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस अवसर पर उद्योग जगत के दिग्गज मौजूद थे। इसमें निर्माण, खनन, बुनियादी ढांचे और कंस्ट्रक्शन लाइन से जुड़ी देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस मेले में मौजूद सभी उद्योग जगत से जुड़े हुए लोगों का मैं अभिनंदन करता हूं और यह कहना चाहता हूं कि आपने सरकार की पॉलिसी को अपनाया है। अपने प्रोडक्शन को तीन गुना ज्यादा बढ़ाया है। आपने ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने में विशेष योगदान दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑटोमोबाइल एक ऐसी इंडस्ट्री है, जो सबसे ज्यादा जीएसटी में रेवेन्यू राज्य सरकार और केंद्र सरकार को देती है। यह ऐसी इंडस्ट्री है, जिसने अब तक 4 करोड़ 50 लाख से ज्यादा रोजगार लोगों को दिए हैं। भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री काफी योगदान दे रही है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कई सारी कंपनियों के लगे स्टॉल पर जाकर उनके उपकरणों की जानकारी ली। वहीं, उनके स्टॉल का शुभारंभ भी किया। इस प्रदर्शनी में 1,000 से अधिक प्रदर्शकों, 20,000 से अधिक उत्पादों और लाइव मशीनरी प्रदर्शनों को दिखाया जा रहा है।

माना जा रहा है कि इससे व्यापार में वृद्धि होगी और भविष्य के उद्योगों के लिए प्रदर्शनी मील का पत्थर साबित होगी। यह प्रदर्शनी 11-14 दिसंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में चलेगी। चार दिवसीय प्रदर्शनी में करीब 100 देशों के एक हजार से अधिक ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 75 हजार आगंतुकों के आने की संभावना है। प्रदर्शनी का विषय ‘विकसित भारत’ है। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को इसका चेहरा बनाया गया है।
इस ट्रेड शो में 1,35,000 वर्ग मीटर में प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके अलावा, इंटरनेशनल पवेलियन में जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया जैसे देशों के प्रतिनिधियों से भी व्यापारियों की मुलाकात होगी।

RELATED ARTICLES

5 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

40 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...