Print

केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने ई-श्रम पोर्टल पर बहुभाषी सुविधा का किया शुभारंभ, श्रमिकों को मिलेगी राहत

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ई-श्रम पोर्टल पर बहुभाषी कार्यक्षमता का शुभारंभ किया। अब यह पोर्टल देश की 22 प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध होगा जिससे असंगठित श्रमिकों के लिए इसे उपयोग करना और भी आसान हो जाएगा।

इस पोर्टल का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके कल्याण को सुनिश्चित करना है। मंत्री मंडाविया ने इस मौके पर असंगठित श्रमिकों से अपील की कि वे ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर रोजाना औसतन 30,000 से अधिक नए पंजीकरण हो रहे हैं, जो इसके बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

इस नई पहल के तहत ई-श्रम पोर्टल अब न केवल हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़ और मराठी में, बल्कि देश की अन्य 22 भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। इससे श्रमिकों को अपनी पसंदीदा भाषा में पंजीकरण करने, जानकारी अपडेट करने और सरकारी योजनाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल भारत की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो सभी के लिए समावेशी और सुलभ डिजिटल प्लेटफाॅर्मों का निर्माण करता है।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...

08/10/26 | 9:38 am | Akshay

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

भारतीय सिनेमा के लिए आज एक बहुत दुखद दिन है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को अपने आवास ...