केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भारत बोध केंद्र का उद्घाटन किया, भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समर्पित

केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर (IHC) में ‘भारत बोध केंद्र’ का उद्घाटन किया। यह केंद्र IHC की हैबिटेट लाइब्रेरी और रिसोर्स सेंटर का नया हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत के प्रति जागरूकता और सराहना को बढ़ावा देना है। भारत बोध केंद्र में भारतीय कला, संगीत, अध्यात्म, इतिहास, दर्शन और अन्य संबंधित विषयों पर विशेष रूप से चुनी गई किताबें और संसाधन रखे जाएंगे। यह केंद्र IHC के सदस्यों के लिए खुला रहेगा और इसे भारत की परंपराओं और सांस्कृतिक विमर्श की खोज और अध्ययन के लिए एक शांत और ज्ञानवर्धक स्थान के रूप में विकसित किया गया है।

उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने IHC की गतिविधियों की सराहना की, खासतौर से उसकी हरित पहलों और सतत जीवन (Sustainable Living) के लिए जनजागरूकता फैलाने में इसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि IHC अन्य संस्थानों को गोद लेकर पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने में उनकी मदद कर सकता है।

उद्घाटन के बाद आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव एवं IHC के अध्यक्ष कटिकिथला श्रीनिवास और IHC के निदेशक प्रो. (डॉ.) के. जी. सुरेश ने केंद्रीय मंत्री को 9 एकड़ में फैले IHC परिसर का भ्रमण कराया। उन्होंने परिसर की वास्तुकला, पर्यावरण के अनुकूल विशेषताओं और सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हुडको के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर संजय कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) के प्रबंध निदेशक संजय शुक्ला और मंत्रालय व IHC के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।-(PIB)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...