केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज बुधवार को भारत के स्पीड स्केटिंग दल को सम्मानित किया। यह सम्मान 13 से 21 सितंबर तक चीन के बेइदाईहे में आयोजित 73वीं इनलाइन स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में भारत की शानदार उपलब्धियों के लिए दिया गया।

भारतीय टीम ने इस विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत ने 40 से अधिक देशों के बीच पांचवां स्थान हासिल किया। यह चैंपियनशिप भारत के लिए खास रही क्योंकि सीनियर वर्ग में भारत ने अपना पहला पदक और जूनियर वर्ग में पहला स्वर्ण पदक जीता।

डॉ. मंडाविया ने एथलीटों को सम्मानित करते हुए कहा कि विश्व चैंपियनशिप में ये पदक दर्शाता है कि हमारे युवा नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, चाहे वह मुख्यधारा के खेल हों या उभरते हुए खेल। उन्होंने एथलीटों, प्रशिक्षकों, सहयोगी कर्मचारियों और भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ को इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

भारत के लिए सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन आनंदकुमार वेलकुमार (22) का रहा। वह सीनियर वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 1000 मीटर स्प्रिंट और 42,195 मीटर मैराथन में दो स्वर्ण और 500 मीटर स्प्रिंट में एक कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में कृष शर्मा (18) ने 1000 मीटर स्प्रिंट में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता, जबकि अनीश राज (17) ने जूनियर पुरुष 1 लैप स्प्रिंट में कांस्य पदक जीता।

भारतीय दल में कुल 20 एथलीट शामिल थे। इसमें 4 वरिष्ठ पुरुष, 4 वरिष्ठ महिला, 5 जूनियर पुरुष और 7 जूनियर महिला शामिल थे। इस चैंपियनशिप में सीनियर और जूनियर श्रेणियों में कुल 42 स्पर्धाएं हुईं, जिसमें 40 से अधिक देशों के एथलीटों ने भाग लिया।-(IANS)

RELATED ARTICLES

03/10/26 | 2:08 pm | Abhishek Sharma

एशियन गेम्स 2026: भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल...

08/07/26 | 5:44 pm | AIFF

आईएसएल में लागू होगा नया मॉडल, 2026-27 सीजन में लौटेगा होम-अवे फॉर्मेट

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) प्रबंधन समिति ने लीग की व्यवस्था...