केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ऑस्ट्रेलिया के व्यापार और पर्यटन मंत्री तथा सीनेटर,डॉन फैरेल के निमंत्रण पर, आज (सोमवार) से 25 ​​सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर रहेंगे। पीयूष गोयल 25 सितंबर को एडिलेड में होने वाली 19वीं भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक में ऑस्ट्रेलिया के व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल के साथ सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान दोनो नेता द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और प्रगाढ करने के स्वरूपों पर विचार-विमर्श भी करेंगे। पीयूष गोयल मंगलवार (24 सितंबर) को हिंद-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा की बैठक में भी वर्चुअल माध्यम से भाग लेंगे।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में बताया, पीयूष गोयल ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में 19वीं भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक में ऑस्ट्रेलिया के व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल के साथ सह-अध्यक्षता करेंगे। वाणिज्य मंत्री भारत में निवेश के व्यापक अवसरों को उजागर करने के लिए प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और ऑस्ट्रेलियाई पेंशन फंड के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया व्यापार परिषद, ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंध केंद्र, भारत ऑस्ट्रेलिया व्यापार समूह गठबंधन, एशियालिंक बिजनेस और कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीआरईडीएआई) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बातचीत भारत और ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्थाओं के बीच पूरी शक्ति और तालमेल का लाभ उठाने पर बल देगी। केंद्रीय मंत्री गोयल सिडनी में भारतीय औद्योगिक समुदाय के प्रतिनिधियों, भारतीय मूल के चार्टर्ड अकाउंटेंट और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के प्रवासी भारतीयों के उभरते प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

गौरतलब है कि यह यात्रा ‘मेक इन इंडिया’ और ‘फ्यूचर मेड इन ऑस्ट्रेलिया’ पहल की क्षमता सहयोगात्मक राहत भी लाएगी, जिससे दोनों देशों के लोगों के लिए अधिक नौकरियां और आर्थिक लाभ पैदा हो सकेंगे। आपको बता दें, यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया ने वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करने के लिए द्विपक्षीय और G20 तथा QUAD जैसे विभिन्न मंचों पर अपनी भागीदारी तेज कर दी है।

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...