केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह शुक्रवार को महामारी निधि परियोजना और 21वीं पशुधन गणना अभियान का करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह 25 अक्टूबर को महामारी निधि परियोजना और 21वीं पशुधन गणना अभियान का शुभारंभ करेंगे। देश में पशु-स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से इन महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की जा रही हैं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कल (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे नई दिल्ली में शाहदरा स्थित होटल लीला एंबियंस कन्वेंशन में होगा।

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह देश में पशु-स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ करेंगे। ये दो पहल हैं – “महामारी का सामना करने के लिए भारत में पशु-स्वास्थ्य सुरक्षा सुदृढ़ीकरण” पर महामारी निधि परियोजना और 21वीं पशुधन गणना अभियान।

कार्यक्रम में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में G20 शेरपा अमिताभ कांत, नीति आयोग के सदस्‍य (स्वास्थ्य) प्रो. डॉ. वीके पॉल, पशुपालन और डेयरी विभाग की सचिव अलका उपाध्याय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

मंत्रालय ने बताया इस कार्यक्रम के दौरान भारत में पशु स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जारी किए जाएंगे। पशुपालन और डेयरी विभाग सभी हितधारकों को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है जिससे महामारी की तैयारी और पशु-स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में जारी प्रयासों में योगदान दिया जा सके।

 

 

RELATED ARTICLES

26 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

1 hour ago

डिजिटल भुगतान में भारत की रफ्तार तेज, यूपीआई लेनदेन में 25% की बढ़ोतरी

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेनदेन में लगातार मजबूत वृद्ध...

1 hour ago | clean cooking fuel India LPG

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर पीएम मोदी का संदेश, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया...