केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्याज के मूल्य को लेकर  महत्वपूर्ण घोषणा की। कृषि मंत्री ने नई दिल्ली स्थित कृषि मंत्रालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब प्याज के निर्यात पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी, ताकि हमारे किसानों द्वारा मेहनत से उगाया गया प्याज बिना किसी शुल्क के वैश्विक बाजारों तक पहुंचे और उन्हें बेहतर कीमत और लाभकारी मूल्य मिल सके।

किसानों को लाभकारी मूल्य देना मोदी सरकार की प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों को लाभकारी मूल्य देना, उचित दाम सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है।

पहले प्याज पर लगती थी 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी

पहले प्याज पर 40 प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी लगती थी लेकिन जब प्याज के दाम गिरने लगे और किसानों को कम कीमत मिलने लगी, तब सरकार ने फैसला किया कि प्याज के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दी जाए। अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि 20 प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी भी पूरी तरह हटा दी जाए।

https://x.com/ChouhanShivraj/status/1904082665575223608

RELATED ARTICLES

7 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

39 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...