स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को दिल्ली के भारत मंडपम से हजारों बाइक सवारों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का उत्साह दिखाया। इस रैली को केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली की मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री की उपस्थिति

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाई। वहीं कई सांसद भी इसमें शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, “तिरंगा लिए हजारों बाइकें ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ निकलीं, जिससे और आसमान और हवाएं भारत माता के जयकारे से  गूंज उठीं।” उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विपक्ष पर निशाना, देशभक्ति पर बल

वहीं मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “2014 से पहले क्या किसी ने स्वतंत्रता दिवस को इस तरह मनाया था? संविधान का दिखावा करने वाले ‘भारत माता की जय’ नहीं कहते।” उन्होंने देशभक्ति के बढ़ते जज्बे को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया।

दिल्ली की बेटियों का तिरंगा साइक्लोथॉन

इससे पहले, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूद ने विधानसभा से राजघाट तक लड़कियों के लिए तिरंगा साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, “दिल्ली की बेटियां इस साइक्लोथॉन में देश को आगे ले जाने की भावना के साथ शामिल हुईं। यह एक नई उड़ान और नया अध्याय है।” उन्होंने दिल्ली सरकार की ओर से बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्धता जताई।

हर घर तिरंगा: जन आंदोलन का रूप

पिछले तीन वर्षों में ‘हर घर तिरंगा’ पहल एक जन आंदोलन बन चुकी है। समाज के सभी वर्ग ऑनलाइन और ऑफलाइन आयोजनों के माध्यम से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं, जिससे देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंच रहा है। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

32 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...