केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने असम के शिवसागर जिले में अपने कच्चे तेल के कुएं में 16 दिनों तक जारी गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट को सफलतापूर्वक रोक दिया है। उन्होंने कहा कि इसे बिना किसी जानमाल की हानि के अंजाम दिया गया।

ओएनजीसी ने आज 11.15 बजे कुआं आरडीएस 147ए के विस्फोट को सफलतापूर्वक रोक दिया 

हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “ओएनजीसी ने आज 11.15 बजे कुआं आरडीएस 147ए के विस्फोट को सफलतापूर्वक रोक दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह विस्फोट 12 जून को शुरू हुआ था और सभी बेहतरीन प्रथाओं का पालन करते हुए कम से कम समय में सफलतापूर्वक रोक दिया गया है।” 

https://x.com/HardeepSPuri/status/1938479361230873001

कैपिंग बिना किसी चोट, हताहत या आग के पूरी कर ली गई

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने कहा कि कैपिंग बिना किसी चोट, हताहत या आग के पूरी कर ली गई। उन्होंने आगे कहा कि ओएनजीसी संकट प्रबंधन टीम ने अंतरराष्ट्रीय कुआं नियंत्रण विशेषज्ञों के साथ मिलकर सावधानीपूर्वक योजना और ठोस प्रयासों के माध्यम से सुरक्षित तरीके से गैस कुआं विस्फोट पर पर्दा डाल दिया, जिससे किसी भी तरह की चोट, हताहत या आग नहीं लगी, जो संकट प्रबंधन की योग्यता को दर्शाता है। उन्‍होंने इसके लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्‍य सरकार के अधिकारियों को जमीनी स्तर पर टीमों को उत्कृष्ट और निरंतर समर्थन देने के लिए धन्यवाद भी दिया। 

RELATED ARTICLES

32 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...