प्रतिक्रिया | Wednesday, May 07, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

यूपी सरकार का कुपोषण पर प्रहार, 2.15 करोड़ लोगों को मिला बेहतर स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कुपोषण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर अब तक 2.15 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया है, जिससे उनके जीवन में नई ऊर्जा आई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को कुपोषण से बाहर निकालकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य देना है। इसके तहत राज्य सरकार ने समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) की 897 परियोजनाएं सभी 75 जिलों में प्रभावी रूप से शुरू की हैं। इनके जरिए छह साल तक के करीब 1.82 करोड़ बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार किया गया है। खास बात यह है कि इनमें से 1.33 लाख अति-कुपोषित बच्चों की विशेष देखभाल की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक समय पर पहुंचे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों की नियमित निगरानी, बच्चों की जांच, और पोषक आहार की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है। सरकार ने 13.5 लाख गर्भवती महिलाओं और 10.70 लाख धात्री (दूध पिलाने वाली) महिलाओं को भी नियमित पोषण और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इसका सीधा असर शिशु मृत्यु दर में कमी के रूप में देखा जा रहा है।

इस अभियान में डॉक्टरों, पोषण विशेषज्ञों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम मिलकर अहम भूमिका रही है, जिन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार किया है। प्रदेश के सभी जिलों में कुपोषण के खिलाफ बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया है। गांवों, स्कूलों, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में लोगों को बताया गया कि कुपोषण क्या है, इसके नुकसान क्या हैं और पोषक भोजन क्यों जरूरी है। योगी सरकार की इस पहल को राज्य में स्वास्थ्य क्रांति के रूप में देखा जा रहा है, जिसने लाखों परिवारों को नया जीवन दिया है।

आगंतुकों: 25750412
आखरी अपडेट: 7th May 2025