आयुष्मान वय वंदना कार्ड पर अपडेट : देशभर में 96.73 लाख से अधिक कार्ड जारी किए गए

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 31 दिसंबर, 2025 तक, 96.73 लाख से अधिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर, 2025 तक, आयुष्मान वय वंदना कार्ड लाभार्थियों के लिए कुल 10.33 लाख अस्पताल भर्तियां स्वीकृत की गई हैं, जिनकी लागत 2,154.37 करोड़ रुपये है। इनमें से 3.93 लाख भर्ती, जिनकी लागत 820.42 करोड़ रुपये है, महिला लाभार्थियों से संबंधित हैं और 6.40 लाख भर्ती, जिनकी लागत 1333.94 करोड़ रुपये है, कार्यान्वयन करने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुष लाभार्थियों से संबंधित हैं।

गौरतलब हो, आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत की जनसंख्‍या के सबसे निचले 40 प्रतिशत हिस्से में आने वाले 12 करोड़ परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक स्तर की अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है।

अक्टूबर 2024 में, इस योजना का विस्तार किया गया था। इस कार्ड के माध्यम से सामाजिक-आर्थिक स्थिति देखे बिना 4.5 करोड़ परिवारों से संबंधित 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को भी इसमें शामिल किया गया। 

 

 

 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

5 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...