भारत-कंबोडिया की दूसरी बैठक में व्यापार, पर्यटन के लिए UPI में भुगतान पर विचार-विमर्श

व्यापार एवं निवेश पर भारत-कंबोडिया संयुक्त कार्य समूह (JWGTI) की दूसरी बैठक का नई दिल्ली में आयोजन हुआ। बैठक में पारंपरिक चिकित्सा और ई-गवर्नेंस में सहयोग, नए उत्पादों की पहचान द्वारा व्यापार बास्केट के विविधीकरण, द्विपक्षीय निवेश संधि, भारतीय फार्माकोपिया की मान्यता और फार्मा क्षेत्र में सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त व्यापार और पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) आधारित डिजिटल भुगतान में सहयोग के लिए मौजूदा प्रयासों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया, व्यापार और निवेश पर भारत-कंबोडिया संयुक्त कार्य समूह (JWGTI) की दूसरी बैठक बुधवार को नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता संयुक्त सचिव, वाणिज्य विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, सिद्धार्थ महाजन और कंबोडिया साम्राज्य के वाणिज्य मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महानिदेशक लॉन्ग केम्विचेट ने की। इस बैठक में हितधारक मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बता दें, जेडब्ल्यूजीटीआई की बैठक पहली बार जुलाई 2022 में वर्चुअली आयोजित की गई थी। जेडब्ल्यूजीटीआई के संस्थागत होने के बाद यह उसकी पहली भौतिक बैठक थी।

सिद्धार्थ महाजन ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने के उपायों का उल्लेख करते हुए आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग और सहभागिता के लिए तंत्र के निर्माण पर भी जोर दिया। बैठक में पारंपरिक चिकित्सा और ई-गवर्नेंस में सहयोग, नए उत्पादों की पहचान द्वारा व्यापार बास्केट के विविधीकरण, द्विपक्षीय निवेश संधि, भारतीय फार्माकोपिया की मान्यता और फार्मा क्षेत्र में सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।

उल्लेखनीय है, बैठक में व्यापार और पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) आधारित डिजिटल भुगतान में सहयोग के लिए मौजूदा प्रयासों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया। कंबोडिया पक्ष ने भारतीय व्यवसायों के लिए कंबोडिया द्वारा प्रस्तुत किए गए अनेक निवेश अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...