वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुलाई आपात बैठक

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में की गई कार्रवाई पर सोमवार को आपात बैठक करेगी। यह जानकारी सुरक्षा परिषद की प्रेसिडेंसी की ओर से दी गई।

संयुक्त राष्ट्र में सोमालिया के स्थायी मिशन की प्रवक्ता खदीजा अहमद ने कहा, “यह आपात बैठक सोमवार सुबह 10 बजे होगी।” समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमालिया जनवरी महीने के लिए सुरक्षा परिषद की रोटेटिंग प्रेसीडेंसी संभाल रहा है।

अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला में एक सैन्य अभियान चलाया। इस दौरान राजधानी काराकास से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की यह कार्रवाई बेहद खतरनाक उदाहरण बन सकती है।

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि गुटेरेस को आशंका है कि इस सैन्य कदम के पूरे क्षेत्र पर गंभीर असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि वेनेजुएला की स्थिति चाहे जैसी भी हो, ऐसी घटनाएं अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए खतरनाक मिसाल हैं।

उन्होंने कहा, “महासचिव सभी के लिए अंतर्राष्ट्रीय कानून का पूरी तरह से सम्मान करने के महत्व पर जोर देते रहते हैं। इसमें संयुक्त राष्ट्र चार्टर भी शामिल है। वह इस बात से बहुत चिंतित हैं कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के नियमों का सम्मान नहीं किया गया है।”

गुटेरेस ने वेनेजुएला में मानवाधिकारों और कानून के शासन का सम्मान करते हुए सभी पक्षों के बीच संवाद की जरूरत पर जोर दिया है।

अमेरिका के अनुसार, तड़के किए गए इस अभियान में अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने वेनेजुएला के एक सैन्य अड्डे पर हमला किया और महीनों की सैन्य तैयारी का नतीजा था। इसके बाद राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लिया। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि दोनों को युद्धपोत के जरिए न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उन पर संघीय अदालत में “नारको-टेररिज्म” के आरोप दायर किए गए हैं। (IANS)

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...