अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने अपने पहले मुंबई दौरे का अनुभव साझा किया है। गोर ने मुंबई दौरे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से मुलाकात की।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मुंबई दौरा को सफल बताया; उन्होंने मुख्यमंत्री, उद्योगपतियों और धार्मिक नेताओं से मुलाकात की और अमेरिका-भारत साझेदारी को और मजबूत किया
मुंबई दौरा पूरा करने के बाद अमेरिकी राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुंबई का बहुत सफल दौरा खत्म! सीएम देवेंद्र फडणवीस, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, भारत के फार्मा सेक्टर के एग्जीक्यूटिव और धार्मिक नेताओं के साथ शानदार मीटिंग हुईं। हम व्यापार, तकनीक, शिक्षा, ऊर्जा और मजबूत सप्लाई चेन में मजबूत मोमेंटम बना रहे हैं क्योंकि अमेरिका-भारत साझेदारी लगातार बढ़ रही है!”
भारत-अमेरिका रिश्ते नाजुक, ट्रंप के फैसलों से तनाव बढ़ा; अमेरिकी राजदूत गोर ने मुंबई दौरे की शुरुआत वाणिज्य दूतावास से की और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया
भारत और अमेरिका के रिश्ते इस समय नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत-अमेरिका के बीच कड़वाहट देखने को मिल रही है। हालांकि, अमेरिकी विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप के फैसलों से भारत के साथ तनाव पैदा हो रहा है, जो अमेरिका के लिए ही नुकसानदेह है। अपने मुंबई दौरे की शुरुआत को लेकर गोर ने लिखा था, “मुंबई में अपने पहले दौरे की शुरुआत हमारे वाणिज्य दूतावास से करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हमारी समर्पित टीम अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।”
अमेरिकी राजदूत ने महाराष्ट्र सीएम फडणवीस से व्यापार, निवेश, तकनीक और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की
इसके अलावा, महाराष्ट्र सीएम के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कर अमेरिकी राजदूत ने लिखा, “आज मेरी महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ एक शानदार मीटिंग हुई। हमने व्यापार और निवेश, एंटरटेनमेंट, तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे खास क्षेत्रों में अमेरिका और महाराष्ट्र के बीच द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी की प्राथमिकता पर चर्चा की। हम साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं।”
सीएम फडणवीस ने अमेरिकी राजदूत गोर के साथ महाराष्ट्र-अमेरिका सहयोग और निवेश बढ़ाने, यूएस-महाराष्ट्र पार्टनरशिप को मजबूत करने पर चर्चा की
वहीं सीएम फडणवीस ने लिखा, “भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का मुंबई में अपने आधिकारिक घर पर स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। सीजी माइकल श्रूडर भी उनके साथ शामिल हुए। हमने महाराष्ट्र और अमेरिका के बीच सहयोग को बढ़ाने और गहरा करने पर बहुत अच्छी चर्चा की। हमने महाराष्ट्र में अमेरिकी निवेश बढ़ाने और महाराष्ट्र की कंपनियों द्वारा अमेरिका में अपनी मौजूदगी बढ़ाने जैसे कई विषयों पर भी चर्चा की।” उन्होंने आगे लिखा, “मैंने नवी मुंबई इंटरनेशनल एडुसिटी समेत हमारे कुछ खास और स्ट्रैटेजिक कामों के बारे में बताया। दोनों पक्ष यूएस-महाराष्ट्र पार्टनरशिप को और गहरा करने के लिए और मिलकर काम करने पर सहमत हुए।”(इनपुट-आईएएनएस)


