अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान

करीब 41 दिनों से अमेरिका में जारी शटडाउन खत्म होने के करीब है। बुधवार को अमेरिकी सांसदों ने शटडाउन खत्म करने के पक्ष में वोट किया है। 
यह कानून बन जाएगा, सरकारी कामकाज दोबारा शुरू होने का रास्ता साफ

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के साथ यह कानून बन जाएगा और सरकारी कामकाज दोबारा शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा। 

शटडाउन का रहा यह असर

शटडाउन के कारण लाखों संघीय कर्मचारियों को वेतन और खाद्य सहायता बाधित होने के साथ-साथ हवाई यात्राओं में भारी देरी देखने को मिली। अमेरिका के सरकारी शटडाउन को खत्म करने के विधेयक को बुधवार को कांग्रेस ने मंजूरी दी। 

हाउस ऑफ रीप्रजेंटेटिव ने किया मतदान

हाउस ऑफ रीप्रजेंटेटिव ने बाधित खाद्य सहायता दोबारा शुरू करने, संघीय कर्मचारियों के वेतन और हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली पुनर्जीवित करने के लिए मतदान किया। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

07/09/26 | 11:53 pm | Barcelona Port Visit

‘लोकायन-26’ के तहत आईएनएस सुदर्शिनी की बार्सिलोना यात्रा संपन्न, भारत-स्पेन समुद्री संबंध हुए मजबूत

भारतीय नौसेना के नौवहन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी ने ‘लोकायन-26’ अभियान के तहत 6 सितंबर 2026 को ...

07/09/26 | 8:23 pm | Artificial intelligence

अंतरिक्ष से एआई और क्वांटम तकनीक तक, भारत-लक्जमबर्ग ने सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

लक्जमबर्ग के अर्थव्यवस्था, एसएमई, ऊर्जा एवं पर्यटन मंत्री लेक्स डेल्स ने सोमवार को केंद्रीय मं...