Print

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 20 से 21 अक्टूबर 2026 तक भारत का दौरा किया। यह रुबियो की दूसरी भारत यात्रा थी। इससे पहले उन्होंने मई 2026 में नई दिल्ली का दौरा किया था।

मुंबई में हुई मुलाकात के दौरान भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

इस दौरान व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सुरक्षा सहित कई अहम क्षेत्रों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर चल रही बातचीत में हुई प्रगति का स्वागत किया और इसे जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी राजदूत की मेजबानी में आयोजित ‘यूएस फ्रीडम 250 रिसेप्शन’ में मुख्य अतिथि के रूप में भी हिस्सा लिया।

यह यात्रा भारत और अमेरिका के बीच उच्चस्तरीय संवाद की निरंतरता को दर्शाती है। साथ ही, इससे 21वीं सदी के लिए भारत-अमेरिका कॉम्पैक्ट (COMPACT) को आगे बढ़ाने के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता भी रेखांकित हुई।

(MEA)