अमेरिका आज ईरान युद्ध पर अपना अगला प्लान बताएगा, शाम को हेगसेथ और केन की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अमेरिका आज गुरुवार को ईरान के साथ चल रहे युद्ध पर अपना अगला कदम दुनिया के सामने घोषित कर सकता है। इस संबंध में पेंटागन में आज शाम एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है, जिसमें अमेरिका अपने भावी इरादों की जानकारी दे सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय

सीबीएस न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी रक्षा विभाग ने बताया कि रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन गुरुवार को ईरान युद्ध पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह कॉन्फ्रेंस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 5 बजे शुरू होगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि अभी अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का संघर्ष विराम चल रहा है।

इस बीच पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता के दूसरे दौर की तैयारी शुरू कर दी है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर बुधवार को तेहरान पहुंचे और उन्होंने ईरानी अधिकारियों से मुलाकात की। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने उम्मीद जताई है कि अगली बातचीत फिर से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकती है।

ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि युद्ध अब खत्म होने के बहुत करीब है। उन्होंने और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच सीधी शांति वार्ता जल्द शुरू हो सकती है।

ईरान की चेतावनी

ईरान ने अमेरिका के उस दावे को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी सेना ने समुद्री रास्ते से ईरान का आर्थिक व्यापार पूरी तरह रोक दिया है। ईरान ने धमकी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों पर नाकेबंदी जारी रही, तो वह मध्य पूर्व के एक और महत्वपूर्ण जलमार्ग में आवागमन बाधित कर देगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को सऊदी अरब गए और वहां क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। मुलाकात करीब दो घंटे चली। शरीफ ने क्राउन प्रिंस को अमेरिका-ईरान तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों की जानकारी दी और पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। इस मुलाकात में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार भी मौजूद थे। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

10 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...