दीपावली से पहले उत्तराखंड कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, डीए 3 प्रतिशत बढ़ा

दीपावली से पहले उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इसके साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बोनस देने का भी फैसला लिया गया है। इस निर्णय से राज्य के लगभग ढाई लाख कर्मचारी और शिक्षक लाभान्वित होंगे। अब राज्य कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। बढ़े हुए भत्ते का भुगतान जुलाई से अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा।

सरकार ने घोषणा की है कि 4,800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को दीपावली बोनस मिलेगा, जिसकी अधिकतम राशि 7,000 रुपए तय की गई है। वहीं, दैनिक वेतनभोगी और कैजुअल श्रेणी के कर्मचारियों को शर्तों के साथ 1,200 रुपए तक का बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना और त्योहारी सीजन में आर्थिक राहत देना है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है।

इसके अलावा, सरकार ने पदोन्नति के मानकों में नरमी लाने का निर्णय लिया है ताकि अधिक से अधिक कर्मचारियों को प्रमोशन का अवसर मिल सके। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमोशन कोटा में भी वृद्धि की गई है। इस फैसले से राज्यभर में कर्मचारियों में खुशी की लहर है और इसे दीपावली से पहले ‘त्योहार का तोहफा’ बताया जा रहा है।-(IANS)

RELATED ARTICLES

52 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...