वंदे मातरम ने हिंदुस्तानियों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया : गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वंदे मातरम एक ऐसा अमर गीत है, जिसने आजादी की लड़ाई को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। यह एक ऐसा महान और प्रेरक गीत है, जो हिंदुस्तान के लोगों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर देता है। यह एक ऐसा गीत है, जिसे गाकर हजारों लोग वीरगति को प्राप्त हो गए। हमारे देश में कई ऐसी पुण्य आत्माएं होंगी, जिन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी क्षण में यह गीत गाया होगा।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा वंदे मातरम के अपमान की भी आलोचना की। शेखावत ने कहा कि वंदे मातरम का अपना एक अलग सम्मान है। अगर कोई इस राष्ट्रीय गीत का अपमान करता है, तो वो ऐसा करके उन शहीदों का अपमान कर रहा है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी थी। आजादी की लड़ाई में कई लोगों ने वंदे मातरम् गाते हुए खुद को बलिदान कर दिया था।

साथ ही, उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कहा कि देश के हर कोने में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई। देश के हर हिस्से में इसका आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसमें शामिल होने वाले सभी लोग देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान पांचवें साल में प्रवेश कर चुका है। यह एक सफल अभियान साबित होने जा रहा है। इस अभियान का मकसद अब हर हाल में पूरा हो रहा है। पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान के तहत से साढ़े सात करोड़ लोगों ने सेल्फी विथ तिरंगा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था। लेकिन, खास बात यह है कि अबकी बार यह रिकॉर्ड टूटा है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान ने इस बार एक नया रिकॉर्ड बनाने का काम किया है, जिसकी चौतरफा प्रशंसा की जा रही है। हमें पूरा विश्वास है कि इस बार यह रिकॉर्ड 10 करोड़ के पार जाएगा। (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

57 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...