आयकर रिफंड प्राप्‍त करने के लिए अपने बैंक खाते को करें सत्‍यापित: आयकर विभाग 

आयकर रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने वाले करदाताओं को रिफंड प्राप्‍त करने के लिए उनके बैंक अकाउंट का सत्‍यापन कराना जरूरी है। ऐसे में आयकर विभाग ने करदाताओं को रिफंड पाने के लिए यह सलाह दी है कि वे अपने बैंक खाते को सत्‍यापित करें। 

सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता मान्य है या पुनः सत्यापन किया गया है

आयकर विभाग ने सोमवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में कहा कि यदि आपका रिफंड आपके बैंक खाते के सत्यापन/पुनः सत्यापन न होने के कारण विफल हो गया है, तो कृपया सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता मान्य है या पुनः सत्यापन किया गया है, जैसा भी लागू हो। 

“रिफंड पुनः जारी करने” का अनुरोध प्रस्तुत करना न भूलें

विभाग ने कहा कि करदाताओं कृपया ध्यान दें! यदि आपने अपने बैंक खाते के सत्यापन/पुनः सत्यापन के बाद “रिफंड पुनः जारी करने का अनुरोध” प्रस्तुत नहीं किया है, तो “रिफंड पुनः जारी करने” का अनुरोध प्रस्तुत करना न भूलें। (हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

40 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...