उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल के निधन पर दुख जताया

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। बेनीवाल ने आज जयपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 97 वर्ष की थीं।

उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। वह एक बुद्धिमान प्रशासक और अनुभवी नेता होने के साथ महिला सशक्तिकरण का प्रतीक थीं। दृढ़ता के साथ उनकी सादगी ने उन्हें कई प्रशंसक दिए।”

उन्होंने कहा कि डॉ. कमला बेनीवाल को पांच दशकों से अधिक समय से जानने के बाद यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनके परिवार और दोस्तों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी एक एक्स पोस्ट में दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “डॉ. कमला बेनीवाल जी के निधन से दुःख हुआ। राजस्थान में उनका लंबा राजनीतिक करियर रहा, जहां उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की। जब वह गुजरात की राज्यपाल थीं और मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरी उनके साथ अनगिनत बातचीत हुई थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

RELATED ARTICLES

1 hour ago | India Netherlands diaspora relations

पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से किया संवाद, सूरीनामी-हिंदुस्तानी रिश्तों को सराहा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के दौरे पर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।...

1 hour ago | Ali Falih Kadim Al-Zaidi Iraq Prime Minister

इराक के नए पीएम बने अली फलीह कदीम अल-जैदी, पीएम मोदी ने दी बधाई

अली फलीह कदीम अल-जैदी इराक के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने इराक के नए पी...