उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19-20 अप्रैल को रहेंगे श्रीलंका की यात्रा पर 

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 और 20 अप्रैल को श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे। यह उपराष्ट्रपति की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान उपराष्ट्रपति श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका के साथ-साथ प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरसूर्या सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों और भारतीय प्रवासी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति की श्रीलंका यात्रा दोनों देशों के बीच हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठकों के बाद हो रही है और यह भारत-श्रीलंका को जोड़ने वाले सदियों पुराने जन-संबंधों को और मजबूत करेगी। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

55 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...