Print

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन 4 सितंबर, 2026 को चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।
अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति एसएआईएफ/सीआईएल (SAIF/CIL) में एडवांस्ड इंस्ट्रुमेंटेशन फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे।

उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला चंडीगढ़ दौरा होगा।

इसके अलावा, सीपी राधाकृष्णन पंजाब विश्वविद्यालय तकनीकी नवाचार मंच का भी उद्घाटन करेंगे। यह विश्वविद्यालय के अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।