14/08/24 | 5:59 pm

Print

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं।

उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “आज का यह ऐतिहासिक दिन भारत के अनगिनत सेनानियों की याद दिलाता है, जिनके अदम्य साहस और बलिदान ने भारत को एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। स्वतंत्रता दिवस न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और बंधुता जैसे मूल्यों का उत्सव है जो विश्व के सबसे विशाल लोकतंत्र की आधारशिला है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “आइए, हम अपने स्वतंत्रता संग्राम के उच्च आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ कर स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को संरक्षित करें एवं एक राष्ट्र के रूप में हमारी सामूहिक यात्रा का चिंतन कर 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रयास करें।”

RELATED ARTICLES

1 hour ago | CBDC DBT

शिवराज सिंह चौहान और प्रल्हाद जोशी आज पंजाब-हरियाणा दौरे पर, CBDC आधारित DBT की करेंगे शुरुआत

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय शिक्षा, ...

1 hour ago | AI Legal Search

अर्जुन राम मेघवाल ने लॉन्च किया पुनर्गठित ‘इंडिया कोड पोर्टल’, कानूनों तक पहुंच होगी आसान

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने 13 अगस्त 2026 को नई दिल्...