सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए बुधवार को भारत पहुंच गए। केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पोस्ट कर दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे। 

एक करीबी और दीर्घकालिक समुद्री साझेदार सेशेल्स 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि एक करीबी और दीर्घकालिक समुद्री साझेदार सेशेल्स के रूप में उपराष्ट्रपति की उपस्थिति भारत-एआई इम्पैक्ट समिट में संयुक्त द्विपक्षीय वर्ष के चल रहे आयोजनों को और गति देगी।
 
डिजिटल सहयोग भारत और मॉरीशस उन्नत रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ बना हुआ है, जो लोगों के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंधों पर आधारित है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

03/09/26 | 11:34 am | 000 Crore Business

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है। बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी कर रहे हैं...

03/09/26 | 10:52 am | AI Data Centers

एआई डेटा सेंटरों का विरोध करने वाले गंवा देंगे बड़ा आर्थिक अवसर : हॉवर्ड लटनिक

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा क‍ि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटरों को...

02/09/26 | 4:50 pm | Bangladesh Parliament Speaker

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त की संसद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से अहम मुलाकात

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को जातीय संसद के अध्यक्ष मेजर (रिटा...