उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज गुरुवार से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कल जारी बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, उपराष्ट्रपति 21 मई को मुरगांव बंदरगाह का दौरा करेंगे। 

इस दौरान उपराष्ट्रपति बंदरगाह की नई परियोजनाओं को राष्ट्र को करेंगे समर्पित 
इस दौरान उपराष्ट्रपति बंदरगाह की नई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस दौरान मुरगांव बंदरगाह प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे। 

22 मई को उपराष्ट्रपति भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुरगांव बंदरगाह पर तटरक्षक पोत पर भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे। 22 मई को उपराष्ट्रपति धनखड़ आईसीएआर-केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (सीसीएआरआई) का दौरा करेंगे। 

उपराष्ट्रपति गोवा के राजभवन भी जाएंगे

इस दौरान वो संकाय सदस्यों और वैज्ञानिकों से बातचीत करेंगे। गोवा की अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति गोवा के राजभवन भी जाएंगे। राजभवन परिसर में चरक और सुश्रुत की प्रतिमाओं का लोकार्पण करेंगे।

RELATED ARTICLES

29 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

52 mins ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...