Print

श्रीलंका दौरे पर उपराष्ट्रपति, सांस्कृतिक जुड़ाव पर दिया जोर

सी. पी. राधाकृष्णन श्रीलंका दौरे के दौरान सीता एलिया स्थित सीता अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसे भारत-श्रीलंका के गहरे सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित मंदिर के जीर्णोद्धार की पहल दोनों देशों के ऐतिहासिक और धार्मिक रिश्तों को और मजबूत करेगी।

उपराष्ट्रपति ने इसके बाद हनुमान कोविल में भी दर्शन किए, जहां भगवान हनुमान से जुड़े पवित्र स्थल स्थित हैं।

दौरे के दौरान उन्होंने नुवारा एलिया में भारत सरकार की सहायता से बने घरों का निरीक्षण किया और भारतीय मूल के तमिल समुदाय से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार श्रीलंका में तमिल समुदाय के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भारत अब तक श्रीलंका में 50,000 से अधिक घर बना चुका है और चौथे चरण में 10,000 और घर बनाए जाएंगे।

इससे पहले सी. पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके, प्रधानमंत्री हरिणी अमरसूरिया और विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

इस दौरान व्यापार, आर्थिक सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कुल मिलाकर, यह दौरा भारत की ‘Neighbourhood First’ नीति के तहत श्रीलंका के साथ सांस्कृतिक, कूटनीतिक और विकासात्मक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...