Print

विजया रहाटकर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने विजया रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे वर्ष 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की भी अध्यक्ष रही हैं। मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी प्रेस नोट के मुताबिक रहाटकर को इस पद पर तीन साल या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए नियुक्त किया गया है। वे आयोग की 9वीं अध्यक्ष होंगी।

रहाटकर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही हैं। महाराष्ट्र महिला आयोग में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सक्षमा (एसिड अटैक पीड़ितों के लिए सहायता), प्रज्ज्वला (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना) और सुहिता (महिलाओं के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा) जैसी कल्याणकारी योजनओं की शुरुआत की थी। उन्होंने पॉक्सो एक्ट, तीन तलाक विरोधी सेल और मानव तस्करी विरोधी इकाइयों जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कानूनी सुधारों पर भी काम किया। उन्होंने डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम शुरू किए और महिलाओं के मुद्दों को समर्पित साद नामक एक प्रकाशन शुरू किया।

वर्ष 2007 से 2010 तक छत्रपति संभाजीनगर की मेयर के रूप में रहाटकर ने स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी ढांचे से संबंधित महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं को लागू किया। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘विधिलिखित’ (महिलाओं के कानूनी मुद्दों पर) और ‘औरंगाबाद: लीडिंग टू वाइड रोड्स’ शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान ने उन्हें पहचान दिलाई है, जिसमें राष्ट्रीय कानून पुरस्कार और राष्ट्रीय साहित्यिक परिषद से सावित्रीबाई फुले पुरस्कार शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...