Print

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन: काठमांडू में फंसे भारतीय, जर्मन पर्यटक बोले- ‘निर्दोषों की हो रही हत्या’

नेपाल में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच काठमांडू में कई भारतीय और विदेशी पर्यटक फंस गए हैं। हिंसा को देखते हुए नागरिकों ने भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यहां स्थिति बहुत तनावपूर्ण है और हम बेहद डरे हुए हैं।

भारतीय दूतावास ने अपने पर्यटकों को होटलों में ही रहने की सलाह दी है

 नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद फंसे एक भारतीय पर्यटक ने बातचीत में कहा, “हमने यहां से निकलने के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क किया। उन्होंने हमें अपने होटल में ही रहने की सलाह दी। यहां स्थिति बहुत तनावपूर्ण है और हम बेहद डरे हुए हैं।”

पथराव और आगजनी की घटनाएं भी देखने को मिल रही है

एक अन्य नागिरक ने कहा, “नेपाल में स्थिति काफी खराब है। पथराव और आगजनी की घटनाएं भी देखने को मिल रही है। मैं अपने दोस्तों के साथ 8 सितंबर को नेपाल घूमने के लिए आया था। यहां के हालात बिगड़ने के बाद भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उन्होंने सुरक्षित जगह पर रुकने के लिए कहा है।”

यहां खाने-पीने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है

एक भारतीय पर्यटक ने कहा, “मैं दोस्तों के साथ नेपाल घूमने के लिए आया था, लेकिन हमारे पहुंचने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। अब स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। जितनी जल्दी हम सुरक्षित रूप से यहां से निकल सकें, उतना बेहतर होगा। हमें यहां खाने-पीने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।”

यहां निर्दोष लोग मर रहे हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है

नेपाल में भड़के हिंसक प्रदर्शनों और कर्फ्यू के बीच काठमांडू में फंसे एक जर्मन पर्यटक ने स्थिति पर गहरी चिंता जताई। जर्मन पर्यटक ने कहा, “स्थिति बहुत खराब है। कल मैंने होटलों से बहुत सारा धुआं उठता देखा। यहां निर्दोष लोग मर रहे हैं। यह बहुत दुखद है। मैं कामना करता हूं कि जल्द ही हालात सामान्य होंगे।”

भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे स्थिति सामान्य होने तक नेपाल की यात्रा स्थगित कर दें

इस बीच, भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे स्थिति सामान्य होने तक नेपाल की यात्रा स्थगित करें और जो पहले से वहां हैं, वे घरों में रहें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति बनाए रखने के लिए नेपाली सेना को तैनात किया गया है

बता दें कि नेपाल के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक पशुपतिनाथ मंदिर को बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों के कारण बुधवार को दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है। मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति बनाए रखने के लिए नेपाल सेना को तैनात किया गया है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हुए।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...