प्रतिक्रिया | Sunday, July 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

महाराष्ट्र और झारखंड समेत देश के 6 राज्यों में मतदान शुरू, पीएम मोदी ने की मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील

देश के छह राज्यों में आज बुधवार सुबह सात बजे चुनाव शुरू हो गया। आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सभी 288 और झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और झारखंड के मतदाताओं से आज बुधवार को लोकतंत्र के उत्सव की रौनक बढ़ाने का आह्वान किया है। आज दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव है। 

बताना चाहेंगे इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड की 15 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश की नौ सीटें, पंजाब की चार सीटें, केरल में एक और उत्तराखंड में एक सीट पर मतदान शुरू हो चुका है।

पीएम मोदी का लोगों से आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह एक्स हैंडल पर लिखा, ” आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ इसका हिस्सा बनें और लोकतंत्र के उत्सव की रौनक बढ़ाएं। इस अवसर पर सभी युवा और महिला मतदाताओं से अपील है कि वे बढ़-चढ़कर वोट डालें।”

उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा, ”झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।”  (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

आगंतुकों: 32167861
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025