Print

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर वोटिंग समाप्त, 61.50 फीसदी मतदान

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर आज शनिवार को शाम 6 बजे मतदान खत्म हो गया। चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप के मुताबिक 61.50 फीसदी मतदान हुआ है। अंतिम आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। 2019 के विधानसभा चुनाव में 68.20% मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा 69.91% वोटिंग यमुनानगर में, उसके बाद पलवल में 67.69 और फतेहाबाद में 67.05 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे कम वोटिंग 49.97 प्रतिशत गुरुग्राम में हुई।

वोट डालने के बाद, कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया ने राज्य में कांग्रेस की जीत की उम्मीद जताई, जबकि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर सिंह फोगाट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पिछले दशक में की गई उपलब्धियों की सराहना की।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी विधानसभा चुनावों में BJP की जीत को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी ने पिछले दस सालों में सेवा भाव से काम किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे भी ऐसा करती रहेगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 2,03,54,350 मतदाता हैं, जिनमें 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और 467 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 90 सीटों पर कुल 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 101 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

हरियाणा में प्रमुख राजनीतिक दलों में BJP, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और कुछ पूर्व-चुनाव गठबंधन जैसे इंडियन नेशनल लोकदल-बहुजन समाज पार्टी (INLD-BSP) और जननायक जनता पार्टी-आजाद समाज पार्टी शामिल हैं। 2019 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 40 सीटें जीती थीं और जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी, जिसने 10 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में JJP गठबंधन से अलग हो गई। हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के साथ घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...