देश के छह राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। जम्मू-कश्मीर में बडगाम, नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिजोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा में आज मतदान हो रहा है।

इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 122 पर भी आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर लगभग 3.7 करोड़ मतदाता 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

सीमांचल सहित 20 जिलों में सुरक्षा के लिए 4 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस चरण में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 40,073 ग्रामीण और 5326 शहरी बूथ हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

59 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...