गेमिंग और XR स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए WaveX ने शुरू किए 7 नए इनक्यूबेटर सेंटर

सरकार समर्थित स्टार्टअप एक्सीलरेटर प्लेटफॉर्म WaveX ने बुधवार को देशभर में 7 नए इनक्यूबेशन सेंटर शुरू करने की घोषणा की। इनका उद्देश्य एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स (AVGC) और एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) क्षेत्र के स्टार्टअप्स को सहयोग देना है, यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को दी।

नए इनक्यूबेशन सेंटर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के दिल्ली, जम्मू, ढेंकानाल (ओडिशा), कोट्टायम (केरल) और अमरावती (महाराष्ट्र) कैंपस में स्थापित होंगे। इसके अलावा, ये सेंटर फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) पुणे और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) कोलकाता में भी शुरू होंगे। इससे पहले मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (IICT) में एक सेंटर पहले से ही काम कर रहा है।

हर सेंटर अपने पहले बैच में 15 स्टार्टअप्स को चुनेगा। इन्हें एडवांस्ड प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, गेम डेवलपमेंट और टेस्टिंग की सुविधाएँ मिलेंगी। इनक्यूबेशन की मासिक फीस 8,500 रुपये + जीएसटी तय की गई है, जिसमें मीडिया, एंटरटेनमेंट, AVGC और XR से जुड़े स्टार्टअप्स को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुंबई स्थित फ्लैगशिप IICT इनक्यूबेटर में पहले से ही वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है, जैसे 8K रेड रैप्टर विस्टा विज़न कैमरा, 4K HDR प्रीव्यू थिएटर (Dolby Atmos के साथ), हाई-परफॉर्मेंस Alienware वर्कस्टेशन, LED वॉल्स वाला वर्चुअल प्रोडक्शन स्टेज, फोटोग्रामेट्री सिस्टम, प्रोफेशनल साउंड और कलर-मिक्स थिएटर, 4K HDR एडिट सूट, VR टेस्टिंग किट्स और लेटेस्ट गेमिंग कंसोल्स।

इसके अलावा चुने गए स्टार्टअप्स को सरकारी और उद्योग से जुड़ाव, फंडिंग सपोर्ट, सेल्स और मार्केटिंग मेंटरशिप जैसी सुविधाएँ भी मिलेंगी। ये संसाधन ऑन-साइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म, दोनों पर उपलब्ध रहेंगे।

स्टार्टअप्स के लिए आवेदन अब wavex.wavesbazaar.com पर खुले हैं।

RELATED ARTICLES

19/07/26 | 3:10 pm | Aadhaar App

आधार ऐप ने 40 मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार किया, लगभग 49 लाख निवासियों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने बताया कि आधार ऐप ने 4 करोड़ डाउनलोड का एक महत्वपूर्ण मील का ...

10/07/26 | 9:07 pm | Indian Space Research Organisation

श्योपुर की धरती से अंतरिक्ष मिशन को मिली नई ताकत, इसरो ने गगनयान के मुख्य पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण किया

मध्य प्रदेश का श्योपुर एक बार फिर देश का सबसे बड़े वैज्ञानिक मिशन का गवाह बना। श्योपुर के एरियल ...