Your browser does not support Javascript
कोई हकदार छूटे नहीं, हकदार के घर तक सरकार जाए और उसे अपने हक की चीजें मिले, उसके लिए हम काम कर रहे हैं : पीएम मोदी | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Wednesday, October 14, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • एशियन गेम्स 2026
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. कोई हकदार छूटे नहीं, हकदार के घर तक सरकार जाए और उसे अपने हक की चीजें मिले, उसके लिए हम काम कर रहे हैं : पीएम मोदी

15/08/25 | 3:58 pm | 79th Independence Day | 79वां स्वतंत्रता दिवस | Ayushman Bharat | Direct Benefit Transfer | Jan Dhan Account | Prime Minister Narendra Modi | आयुष्मान भारत | जनधन अकाउंट | डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Print

कोई हकदार छूटे नहीं, हकदार के घर तक सरकार जाए और उसे अपने हक की चीजें मिले, उसके लिए हम काम कर रहे हैं : पीएम मोदी

कोई हकदार छूटे नहीं, हकदार के घर तक सरकार जाए और उसे अपने हक की चीजें मिले, उसके लिए हम काम कर रहे हैं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले के प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने देश की प्रगति, एकता, सरकार के लोककल्याण के कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि दलित हो, पीड़ित हो, शोषित हो, वंचित हो, उनके लिए सकारात्मक रूप से सरकारें प्रो एक्टिव हो, सरकारें प्रो पीपल हो, उस दिशा में हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

आज शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि सामाजिक न्याय का अगर कोई सच्चा से सच्चा एक्जीक्यूशन है, तो सैचुरेशन में है, जिसमें कोई हकदार छूटे नहीं, हकदार के घर तक सरकार जाए और उसे अपने हक की चीजें मिले, उसके लिए हम काम कर रहे हैं। जनधन अकाउंट जब खोले गए ना, वह सिर्फ बैंक का अकाउंट था ऐसा नहीं है उससे एक स्वाभिमान मिला था।

उन्होंने कहा, “आयुष्मान भारत ने बीमारी को सहने की आदत से मुक्ति दिलाने का और उनको अच्छे स्वास्थ्य के लिए मदद करने का काम और जब हम वरिष्ठ नागरिकों को ₹500000 से ज्यादा मदद कर करके उनके आरोग्य की चिंता करते हैं।”

वहीं, अपने महत्वपूर्ण विजन के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज पीएम आवास 4 करोड़ गरीबों को घर मिलना, मतलब जिंदगी के नए सपने वहां बसते हैं। वो सिर्फ चार दीवारें नहीं है दोस्तों। रेहड़ी पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना जो कभी ब्याज के चक्कर में फंसा रहता था, आज पीएम स्वनिधि से रेहड़ी पटरी वाला भी और आपने देखा होगा वह यूपीआई से पैसे लेता है, यूपीआई से पैसे देता है।

उन्होंने आगे कहा कि एक समय था, गरीब हो, पीड़ित हो, आदिवासी हो, वंचित हो, दिव्यांग हो, हमारी विधवाएं माताएं बहने हो, अपने हक के लिए दर-दर भटकते रहते थे, सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाते लगाते जिंदगी पूरी हो जाती थी। आज सरकार आपके दरवाजे पर आती है, सैचुरेशन की अप्रोच को लेकर के आती है, करोड़ों लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एक बहुत बड़ा क्रांतिकारी काम हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि गरीबी हटाओ के नारे देश ने बहुत सुने हैं, लाल किले से भी सुने हैं और देश सुन सुन करके थक गया था और देश ने मान लिया था, कि गरीबी हट नहीं सकती है। लेकिन जब हम योजनाओं को गरीब के घर तक ले जाते हैं, विश्वास को गरीब के मन में हम पैदा करते हैं, तो मेरे देश के 25 करोड़ गरीब, गरीबी को परास्त कर करके, गरीबी से बाहर निकल करके एक नया इतिहास बनाते हैं। आज 10 करोड़ गरीब और 10 वर्ष में 25 करोड़ से ज्यादा गरीब ग़रीबी को परास्त कर करके गरीबी से बाहर निकले है और एक नियो मिडिल क्लास तैयार हुआ है।

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि यह नियो मिडिल क्लास और मिडिल क्लास एक ऐसी जुगलबंदी है, जिसमें एस्पिरेशन भी है, एफर्ट्स भी हैं, वह देश को आगे बढ़ाने के लिए बहुत बड़ा सामर्थ्य बनने वाली हैं। उन्होंने आगे कहा कि बहुत ही निकट भविष्य में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती आ रही है। हम उस जयंती के समारोह शुरू करने जा रहे हैं और महात्मा ज्योतिबा फुले के सिद्धांत, उन्होंने जो मंत्र दिए उसमें हमारे लिए प्रेरणा है- पिछड़े को प्राथमिकता।

पीएम मोदी ने कहा, “रेहड़ी पटरी वालों के लिए स्वनिधि योजना हो या हमारे हुनर वाले हाथ से काम करने वाले विश्वकर्मा योजना की बात हो आदिवासी में भी जो पिछड़े रह गए हैं उनके लिए पीएम जन मन की योजना की बात हो, हमारे पूर्वी भारत को विकास में पूरे देश के अंदर बराबरी में लाना और उनको नेतृत्व देने की दिशा में काम हो, हम सिर्फ समाज पिछड़े हो, उनकी चिंता में अटकने वाले नहीं है, जो क्षेत्र पिछड़े हैं, उनको भी हम प्राथमिकता देना चाहते हैं।”

RELATED ARTICLES

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

7 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

39 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...

यूपी में नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, एक लाख और नियुक्तियों का लक्ष्य: सीएम योगी

1 hour ago | Legislative Council Election

यूपी में नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, एक लाख और नियुक्तियों का लक्ष्य: सीएम योगी

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
मां कुष्मांडा : सृष्टि की सृजनकर्ता, दिव्य ऊर्जा और सकारात्मक चेतना की अधिष्ठात्री

11 hours ago

मां कुष्मांडा : सृष्टि की सृजनकर्ता, दिव्य ऊर्जा और सकारात्मक चेतना की अधिष्ठात्री

मां कूष्मांडा की कृपा से जीवन में आता है प्रकाश, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का मिलता है संदेश

19 hours ago

मां कूष्मांडा की कृपा से जीवन में आता है प्रकाश, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का मिलता है...

प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर सहमति

21 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देन...

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

20 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद

20 hours ago

बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के प...

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka Play video: News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka

8 hours ago

News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर सौरव-रांका बेचैन ? | Jantar Mantar | Saurav Das Ashutosh Ranka

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant Play video: रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

8 hours ago

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest Play video: Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

8 hours ago

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party Play video: News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party

8 hours ago

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका | CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत | Cockroach Janta Party

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 14th Oct 2026
ऊपर वापस