भारत को छेड़ने वाले लोगों को छोड़ेंगे नहीं, आतंकियों का सफाया करके ही सांस लेंगे : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के लिए अपनी सेना पर गर्व है, यह संदेश है कि जो भी भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि हम सबका कल्याण चाहते हैं और इसलिए हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, यह अद्भुत देश है। एक साथ कई मोर्चों पर काम चल रहा है। भारत अब दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित पूसा में आयोजित कृषि आधारित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत के आतंकवाद विरोधी अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “एक तरफ आईपीएल भी चल रहा है, तो दूसरी तरफ आतंकवादियों के सफाए का महाअभियान चल रहा है। हमारी बेटियों की इज्जत को तार-तार करने वालों का सफाया हो चुका है। इन आतंकवादियों और उनके ठिकानों, उन्हें समर्थन देने वालों का सफाया हो चुका है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा यही संकल्प है कि आतंकवादियों को जड़ से मिटाकर ही सांस लेंगे।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “विकास कोई साधारण कार्य नहीं है, यह वास्तव में असाधारण है। हालांकि, मैं इस क्षेत्र में परियोजनाओं और विकास के बारे में अभी विस्तार से नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं इतना कहूंगा कि हमारा देश, भारत, 5,000 वर्षों से अधिक पुराने ज्ञात इतिहास वाला एक प्राचीन और महान राष्ट्र है।”

गौरतलब हो, 6 से 7 मई की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) के प्रमुख जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि इन हवाई हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत हुई और 46 घायल हुए हैं। ये हमले पीओके और पंजाब प्रांत के उन इलाकों में हुए जहां भारत के अनुसार आतंकियों के ठिकाने थे।

इस स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा गया है, देश की हवाई सीमाएं 24 से 36 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं, इस्लामाबाद और पंजाब के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।
(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

20/11/26 | 4:45 pm | केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

पीएम मोदी ने किसानों की समृद्धि बढ़ाने और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए की गई परिवर्तनकारी पहलों पर एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक लेख ...

18/11/26 | 11:50 am | Ministry of Agriculture and Farmers Welfare

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर, 2026 को भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्ष...