प्रतिक्रिया | Saturday, July 27, 2024

 

देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, हालाकि उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी जारी रहने की चेतावनी दी है। अगले पांच दिनों में जम्मू संभाग, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल

वहीं अगले दो दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों के लिए कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी वर्षा, तूफान और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में वर्षा की सम्‍भावना
मौसम विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तेज वर्षा की सम्‍भावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। कई राज्‍यों के मौसम में भी बदलाव दिख सकता है। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों में कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश के साथ बिजली और तेज़ हवाओं का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में आने वाले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़त होने की उम्मीद है।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 5531131
आखरी अपडेट: 26th Jul 2024