एनसीआर में मौसम का बदलाव: तापमान में गिरावट और हवा की गुणवत्ता में हुआ सुधार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम के बदले मिजाज से लोगों को राहत की ठंडी सांस लेने का मौका मिला है। बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस भरे मौसम के बाद अब तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस गिरावट के साथ ही हवा में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को लंबे समय बाद गर्मी से राहत मिली है।

आज भी हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि आज भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, हालांकि अब तक किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है और यह ‘अति उत्तम’ श्रेणी में पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों का स्तर कम हुआ है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार आया है।

8 और 9 अक्टूबर को तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना

यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो 7 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि ह्यूमिडिटी 98 प्रतिशत से 70 प्रतिशत के बीच रहेगी। मौसम विभाग ने बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम की भविष्यवाणी की है। इसके बाद 8 और 9 अक्टूबर को तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन दिनों ह्यूमिडिटी में कमी आएगी और आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा।

10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक के दिनों में तापमान फिर से थोड़ा बढ़ेगा

10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक के दिनों में तापमान फिर से थोड़ा बढ़ेगा, जब अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21-22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाने की संभावना है। हालांकि, इन दिनों भी आसमान साफ रहने की संभावना के साथ ही किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है सुहावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह सुहावना बना रह सकता है। विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी बदलाव की स्थिति में तुरंत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल, एनसीआर के लोग इस बदलते मौसम और शुद्ध हवा का पूरा आनंद उठा रहे हैं। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...