08/10/26 | 10:20 am | Delhi NCR Weather | delhi rain

Print

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक

दिल्ली-एनसीआर में मानसून खत्म होने के बाद अब मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा है। दिन में गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। तेज हवाओं के कारण लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल रही है।

8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हवा चलने से दिन के तापमान के बावजूद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। स्थानीय पूर्वानुमान में 9 अक्टूबर को आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

10 और 11 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में हवाओं की गति करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। तेज हवाओं और बादलों की मौजूदगी से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम ठंडक का अहसास बढ़ेगा।

10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी के स्थानीय पूर्वानुमान में इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का संभावना है और आर्द्रता करीब 80 और 65 प्रतिशत रह सकती है।

12 अक्टूबर को तापमान 34 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दिन मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। 13 अक्टूबर को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और आर्द्रता करीब 80 और 55 प्रतिशत रह सकती है। 12 और 13 अक्टूबर दोनों दिनों के लिए फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं है।

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम का मिजाज राहत देने वाला नजर आ रहा है। दिन में हल्की गर्मी, सुबह-शाम ठंडक, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और 9 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना आने वाले दिनों के मौसम की तस्वीर पेश कर रही है।

(इनपुट-आईएएनएस)